Shocking! मीम्स के मज़े ले रहे हैं आप? जानिए कैसे 'Cockroach Janta Party' के नाम पर तैयार हो रहा है युवाओं का बड़ा Political Database!
दोस्तों, अगर आप भी Instagram पर "मैं भी कॉकरोच" वाले Viral मीम्स शेयर कर रहे हैं, तो ज़रा रुकिए! ये सिर्फ एक हंसी-मज़ाक नहीं है।
इसके पीछे एक ऐसा Shocking खेल चल रहा है, जो सीधे भारत की राजनीति और आगामी चुनावों से जुड़ा है। क्या आपको पता है कि आपके मज़े के पीछे आपका ही Political Database तैयार किया जा रहा है? आइए इस पूरी Process का सच समझते हैं।
![]() |
| CJI-Remark-Viral-Meme-Cockroach-Janta-Party |
कैसे शुरू हुआ ये Viral 'Cockroach' Trend?
पूरी कहानी शुरू होती है 15 मई 2026 से। सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने एक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने फर्जी डिग्री वाले कुछ बेरोजगार युवाओं और सोशल मीडिया क्रिटिक्स की तुलना "कॉकरोच" और "पैरासाइट्स" (परजीवी) से कर दी।
हालांकि CJI ने अगले ही दिन Update दिया और सफाई दी कि उनका निशाना फर्जी वकीलों पर था, देश के युवाओं पर नहीं। लेकिन तब तक तीर कमान से निकल चुका था।
इसी गुस्से और Viral मीम कल्चर का फायदा उठाया अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) नाम के एक शख्स ने, जिसने तुरंत 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) लॉन्च कर दी।
CJP की Shocking Growth: Google Form से बन रहा Database!
आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिजीत दीपके ने 16 मई को X (Twitter) पर एक Google Form शेयर किया और युवाओं को पार्टी जॉइन करने का Process बताया।
इसकी ग्रोथ Shocking रही! महज़ 4 दिन में Instagram पर 4 मिलियन (40 लाख) से ज़्यादा फॉलोवर्स हो गए। वहीं 20 मई तक इस फॉर्म के ज़रिए 1 लाख से ज़्यादा युवा अपना पूरा डेटा देकर ऑफिशियली रजिस्टर कर चुके थे।
अब सोचिए, जो युवा बेरोज़गारी और सिस्टम से परेशान हैं, उनका एकदम सटीक और Targeted Database एक व्यक्ति के पास पहुंच गया है!
AAP का 2026 'Logical Indian' Playbook?
ये कोई आम मीम पेज नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके फाउंडर अभिजीत दीपके पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के IT और सोशल मीडिया विंग का हिस्सा रह चुके हैं।
![]() |
| CJP-Political-Database-AAP-Hidden-Strategy |
यह रणनीति बिल्कुल 2013 के 'The Logical Indian' पेज जैसी है। तब दिल्ली चुनाव से पहले एक न्यूट्रल और सोशल पेज बनाकर युवाओं को जोड़ा गया था, जिसने बाद में AAP के लिए माहौल बनाया।
CJP को भी इसी Mastermind Strategy के तहत गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि एंटी-इनकंबेंसी (सत्ता विरोधी) वोटर्स को एक जगह लाया जा सके।
इस Political Database का क्या Benefit होगा?
- Targeted Marketing: 1 लाख से ज़्यादा युवाओं का डेटाबेस चुनाव के समय पॉलिटिकल कैंपेन चलाने के काम आएगा।
- Shadow IT Cell: एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले 6 महीनों में CJP या तो AAP में मर्ज हो जाएगी, या उनके 'शैडो डिजिटल विंग' की तरह काम करेगी।
- Political Backing: TMC सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आज़ाद जैसे बड़े नेताओं ने भी इस पार्टी से जुड़ने की इच्छा जताकर इसे एक सीरियस पॉलिटिकल मूवमेंट बना दिया है।
5-Point Manifesto: सिर्फ मीम नहीं, पक्की Politics
भले ही CJP खुद को "आलसी और बेरोजगारों की आवाज़" (Voice of the lazy & unemployed) बता रही हो, लेकिन उनका 5 सूत्रीय मेनिफेस्टो पूरी तरह से पॉलिटिकल है।
- रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस (CJI) को कोई राज्यसभा सीट नहीं मिलेगी।
- महिलाओं के लिए 33% नहीं, बल्कि 50-55% आरक्षण लागू हो।
- अगर किसी असली वोटर का नाम कटा, तो चीफ इलेक्शन कमिश्नर पर UAPA (आतंकवाद कानून) लगेगा।
- अंबानी-अडानी के मीडिया हाउसेज के लाइसेंस रद्द होंगे।
- पार्टी बदलने वाले विधायकों/सांसदों पर 20 साल का बैन लगेगा।
हैकिंग के आरोप और असली खतरा!
हाल ही में CJP के फाउंडर ने एक वीडियो जारी कर Update दिया है कि सरकार उनसे डर गई है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करने की कोशिश की जा रही है।
मीम्स राजनीति को आसान तो बनाते हैं, लेकिन रिसर्च बताती है कि मीम्स के ज़रिए प्रोपेगेंडा और फेक न्यूज़ भी बहुत तेज़ी से फैलती है।
जो Gen-Z आज सिस्टम का मज़ाक उड़ाने के लिए CJP के मीम्स शेयर कर रही है, उन्हें यह समझना होगा कि डिजिटल दुनिया में कुछ भी 'मुफ्त' नहीं होता। अगर प्रोडक्ट फ्री है, तो असल में आप (और आपका डेटा) ही प्रोडक्ट हैं!



0 Comments