अप्रैल में कौन सी सब्जी लगाएं? खेत की तैयारी और लाखों का मुनाफा देने वाली फसलें

 

April Month Profitable Vegetable Farming Tips and Field Preparation - The News Logic Kisan Corner
April mein lagane wali munafedar sabziyan


The News Logic (किसान कॉर्नर): अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और यदि आपके खेत खाली हैं, तो यह सही समय है एक नई और मुनाफे वाली फसल की योजना बनाने का। इस भीषण गर्मी में सही सब्जी का चुनाव ही आपको मंडी में 'बंपर रेट' दिला सकता है।

आइए जानते हैं अप्रैल में बोई जाने वाली टॉप सब्जियों और उनकी उन्नत खेती का पूरा Logic

पहला कदम: खेत की 'पावरफुल' तैयारी

किसी भी फसल की सफलता उसकी नींव यानी खेत की तैयारी पर टिकी होती है।

  1. गहरी जुताई: रोटावेटर चलाकर पुरानी फसल के अवशेषों को मिट्टी में मिलाएं, ये 'देसी खाद' का काम करेंगे।

  2. देसी खाद का जादू: प्रति एकड़ 3-4 ट्राली सड़ा हुआ गोबर खाद या 5-7 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट जरूर डालें।

  3. निमाटोड (Nematode) से बचाव: गर्मियों में जड़ों में गांठ की समस्या आती है। इससे बचने के लिए खाद में 3 किलो कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड या फिपरोनिल मिलाकर छिड़काव करें।

  4. बेसल डोज: प्रति एकड़ 35 किलो DAP, 35 किलो पोटाश (MOP) और 20 किलो यूरिया का मिश्रण इस्तेमाल करें।


अप्रैल की टॉप मुनाफेदार फसलें

1. हरी मिर्च और भिंडी (लाखों की कमाई)

  • हरी मिर्च: यदि आप अभी मिर्च लगाते हैं, तो जून-जुलाई में जब आवक कम होगी, तब इसके भाव ₹70 से ₹100 प्रति किलो तक जा सकते हैं।

  • भिंडी: गर्मी वाली भिंडी का उत्पादन ज्यादा मिलता है और मंडी भाव भी स्थिर रहते हैं।

2. कम समय वाली फसल: मूंग

जो किसान भाई रोज मंडी नहीं जा सकते, उनके लिए ग्रीष्मकालीन मूंग बेस्ट है। यह मात्र 60 दिन में तैयार हो जाती है और ₹7000 प्रति क्विंटल तक का भाव दिला सकती है।

3. पत्तेदार सब्जियां (कम खर्च, मोटा मुनाफा)

  • हरा धनिया: गर्मियों में धनिया उगाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन जो किसान इसे उगा लेता है, उसे ₹200 प्रति किलो तक का रेट मिलता है।

  • पालक: इसमें खर्च नाम मात्र का है और 3-4 कटाई में शानदार मुनाफा होता है।

4. बेल वाली फसलें (Vine Crops)

गर्मियों में बेड (Bed) बनाकर मल्चिंग पेपर पर ये फसलें लगाएं:

  • खीरा और लौकी: इनकी मांग 365 दिन रहती है। लाइनों के बीच 8-10 फीट की जगह छोड़ें।

  • करेला और तोरई: इन्हें बेड पर लगाने से बीमारियां कम आती हैं और फल की क्वालिटी नंबर-1 रहती है।


रोग नियंत्रण और एक्सपर्ट टिप

  • मिर्च का मुरड़िया रोग: इसके बचाव के लिए Delegate (Dow) या Exponus (BASF) का स्प्रे हर 15 दिन में बदल-बदल कर करें।

  • टमाटर का रिस्क: अप्रैल में टमाटर लगाना जोखिम भरा है क्योंकि फूल झड़ने (Flower Dropping) की समस्या आती है। अच्छी वैरायटी और बोरोन (Boron) के इस्तेमाल से इसे मैनेज किया जा सकता है।

The News Logic का निष्कर्ष: खेती सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि सही समय पर सही तकनीक का चुनाव है। ड्रिप इरिगेशन और मल्चिंग अपनाकर आप पानी की बचत भी कर सकते हैं और फसल को लू (Heat Wave) से भी बचा सकते हैं।

किसान भाइयों, आप इस महीने कौन सी फसल लगा रहे हैं? कमेंट में अपनी राय और सवाल जरूर पूछें!

Post a Comment

0 Comments